spot_img
spot_img

बिजली बिल वसूली करने पहुंचे असिस्टेंट इंजीनियर से मारपीट, पिता-पुत्र गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img

1.67 लाख रुपये बकाया वसूली के दौरान हुआ विवाद, लकड़ी के डंडे से हमले में इंजीनियर के सिर और कंधे पर आई चोट; दोनों आरोपी जेल भेजे गए

बकाया बिजली बिल को लेकर हुआ विवाद

जशपुर। जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम महादेवडांड़ में बिजली बिल की बकाया राशि वसूलने पहुंचे असिस्टेंट इंजीनियर के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। बिजली बिल की करीब 1 लाख 67 हजार रुपये की राशि बकाया थी।

वसूली के दौरान गाली-गलौज और हमला

पुलिस के अनुसार, 13 नवंबर 2026 को असिस्टेंट इंजीनियर भूपेन्द्र राठौर अपने स्टाफ के साथ ग्राम महादेवडांड़ में बकाया बिजली बिल की वसूली के लिए पहुंचे थे। इस दौरान पंखरासियुस तिर्की ने बकाया राशि जमा करने के बजाय विवाद शुरू कर दिया और गाली-गलौज करने लगा।

इसी बीच उसका पुत्र सोमल तिर्की भी मौके पर पहुंच गया। आरोप है कि उसने इंजीनियर को जान से मारने की धमकी देते हुए लकड़ी के डंडे और अन्य वस्तु से हमला कर दिया। हमले में भूपेन्द्र राठौर के सिर और कंधे में चोट आई। इसके बाद उन्होंने बगीचा थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

प्रार्थी की रिपोर्ट पर बगीचा पुलिस ने अपराध क्रमांक 300/2026 के तहत बीएनएस की धारा 296, 351(2), 221, 132, 121(1), 121(2) और 3(5) में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में उन्होंने अपराध स्वीकार किया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर 15 नवंबर को दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोमल तिर्की (31 वर्ष), पिता पंखरासियुस तिर्की और पंखरासियुस तिर्की (73 वर्ष), पिता स्वर्गीय सिरिल तिर्की के रूप में हुई है।

शासकीय कर्मचारियों से मारपीट पर होगी सख्त कार्रवाई

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बगीचा निरीक्षक विक्रांत कुमार सोन, उप निरीक्षक अर्जुन यादव, प्रधान आरक्षक इस्ताक खान, आरक्षक मुकेश पाण्डेय और महेश मालाकार सहित पुलिस टीम की भूमिका रही।

डीआईजी एवं एसएसपी जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि शासकीय कार्य में बाधा डालना और शासकीय कर्मचारियों के साथ मारपीट करना गंभीर अपराध है। ऐसे मामलों में कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से कानून का सम्मान करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ में 1 से 14 दिसंबर तक होगा वजन त्यौहार, बच्चों और महिलाओं के पोषण स्तर की होगी जांच

कुपोषण मुक्ति के लिए महिला एवं बाल विकास और स्वास्थ्य विभाग मिलकर करेंगे काम, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने दिए समन्वित प्रयास के निर्देश रायगढ़। जिले...

CHHATTISGARH NEWS

रायगढ़ में 1 से 14 दिसंबर तक होगा वजन त्यौहार, बच्चों और महिलाओं के पोषण स्तर की होगी जांच

कुपोषण मुक्ति के लिए महिला एवं बाल विकास और स्वास्थ्य विभाग मिलकर करेंगे काम, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने दिए समन्वित प्रयास के निर्देश रायगढ़। जिले...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ में 1 से 14 दिसंबर तक होगा वजन त्यौहार, बच्चों और महिलाओं के पोषण स्तर की होगी जांच

कुपोषण मुक्ति के लिए महिला एवं बाल विकास और स्वास्थ्य विभाग मिलकर करेंगे काम, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने दिए समन्वित प्रयास के निर्देश रायगढ़। जिले...