spot_img
spot_img

राष्ट्रपति भवन में सम्मानित हुए रायगढ़ के 13 शिल्पकार, एकताल की झारा बेलमेटल कला को मिली राष्ट्रीय पहचान

spot_img
spot_img
spot_img

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिल्पकारों से की मुलाकात, पारंपरिक कला की निर्माण तकनीक और पीढ़ियों से चली आ रही शिल्प परंपरा की ली जानकारी

रायगढ़, 18 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की पारंपरिक झारा बेलमेटल शिल्पकला ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। जिले के ग्राम एकताल के 13 शिल्पकारों को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में विशेष कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिल्पकारों से मुलाकात कर उनकी कला, कलाकृतियों के निर्माण की पारंपरिक तकनीक और इस क्षेत्र में उनके अनुभवों के बारे में जानकारी ली।

राष्ट्रपति ने जानी शिल्पकला की बारीकियां

छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड, रायगढ़ के सहायक प्रबंधक आर.आर. भगत के नेतृत्व में पांच महिला और आठ पुरुष शिल्पकारों का दल 13 नवंबर को दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। 16 नवंबर को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से उनकी मुलाकात हुई।

इस दौरान शिल्पकारों ने एकताल की प्रसिद्ध झारा बेलमेटल कला की विशेषताओं, धातु को आकार देने की प्रक्रिया और पारंपरिक तकनीकों के बारे में विस्तार से बताया। राष्ट्रपति ने शिल्पकारों के अनुभव सुने और छत्तीसगढ़ की पारंपरिक शिल्प विधाओं की जानकारी ली।

राष्ट्रपति भवन के ‘एट होम’ कार्यक्रम के लिए हुआ था चयन

रायगढ़ जिले का ग्राम एकताल अपनी विशिष्ट झारा बेलमेटल शिल्पकला के लिए प्रसिद्ध है। यहां के शिल्पकार पारंपरिक तकनीकों से धातु की आकर्षक और कलात्मक आकृतियां तैयार करते हैं। इसी विशेषता के चलते एकताल की बेलमेटल कला का चयन राष्ट्रपति भवन के विशेष ‘एट होम’ कार्यक्रम के लिए भी किया गया था।

इससे पहले 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए नई दिल्ली में तैयार किए गए निमंत्रण बॉक्स में भी ग्राम एकताल के शिल्पकारों की कलाकृतियों को जगह मिली थी। यहां के शिल्पकार अपनी उत्कृष्ट कला के लिए राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं।

पीढ़ियों की विरासत को मिला राष्ट्रीय मंच

एकताल की झारा बेलमेटल शिल्पकला क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है। पीढ़ियों से चली आ रही इस कला में शिल्पकार परिवारों का पारंपरिक कौशल और मेहनत झलकती है। राष्ट्रपति भवन में मिली पहचान से इस पारंपरिक कला को देशभर में प्रचारित करने और नई पीढ़ी को इससे जोड़ने का अवसर मिला है।

राष्ट्रपति से मिलने वाले 13 शिल्पकार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करने वाले शिल्पकारों में धनीराम झारा, भीम झारा, रघु झारा, राज झारा, ममता झारा, पूजा झारा, केशव झारा, रमोला झारा, पंकजीनी झारा, प्रदीप झारा, त्रिनाथ झारा, पिंकी झारा तथा अभिमन्यु झारा शामिल रहे। इनमें पांच महिला और आठ पुरुष शिल्पकार हैं।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

अंडर-14 क्रिकेट में उम्र फर्जीवाड़ा, शैवल और प्रखर की बदली जन्मतिथि

बिलासपुर। शहर की जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिताओं में उम्र छिपाकर अधिक उम्र के खिलाड़ियों को मैदान में उतारने का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। स्कूल...

CHHATTISGARH NEWS

अंडर-14 क्रिकेट में उम्र फर्जीवाड़ा, शैवल और प्रखर की बदली जन्मतिथि

बिलासपुर। शहर की जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिताओं में उम्र छिपाकर अधिक उम्र के खिलाड़ियों को मैदान में उतारने का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। स्कूल...

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन आघात: गेजामुड़ा में लगातार दूसरे दिन कोतरारोड़ पुलिस की शराब रेड, दो आरोपी गिरफ्तार

दोनों आरोपियों से 12.250 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत की कार्रवाई। रायगढ़, 19 नवंबर 2026। जिले में अवैध शराब...