रायपुर : स्वामी आत्मानंद स्कूल के छात्र से मारपीट का वीडियो वायरल, परिजनों ने थाने में की शिकायत

नाबालिग छात्र के साथ मारपीट का रील बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल, पुलिस से कार्रवाई की मांग

रायपुर। भाठागांव स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में कक्षा 9वीं के एक नाबालिग छात्र के साथ मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित छात्र के परिजनों ने पुरानी बस्ती थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए दोषी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

साथियों पर बाहरी युवकों को बुलाने का आरोप

परिजनों के अनुसार, छात्र के कुछ साथियों ने कथित तौर पर बाहरी लड़कों को बुलाया और छात्र के साथ मारपीट करवाई। इस दौरान मारपीट का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर रील के रूप में वायरल कर दिया गया।

घटना के सामने आने के बाद पीड़ित छात्र के परिजन थाने पहुंचे और पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की।

पीड़ित और आरोपी सभी नाबालिग

बताया जा रहा है कि मारपीट की घटना में शामिल पीड़ित छात्र और मारपीट करने वाले अन्य छात्र सभी नाबालिग हैं। मामले को देखते हुए पुलिस द्वारा शिकायत के आधार पर घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ी चिंता

स्कूल छात्र के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद घटना को लेकर चिंता बढ़ गई है। परिजनों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वाले नाबालिगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

अम्बिकापुर : अब एंडोस्कोपी-कोलोनोस्कोपी सहित महिला स्वास्थ्य की विशेषज्ञ सेवाएं एक ही केंद्र पर

सूरजपुर-रामानुजनगर समेत आसपास के मरीजों को विशेषज्ञ जांच और परामर्श के लिए दूर जाने की जरूरत हो सकती है कम चंद्रिका कुशवाहा / शशांक दुबे सूरजपुर...

CHHATTISGARH NEWS

अम्बिकापुर : अब एंडोस्कोपी-कोलोनोस्कोपी सहित महिला स्वास्थ्य की विशेषज्ञ सेवाएं एक ही केंद्र पर

सूरजपुर-रामानुजनगर समेत आसपास के मरीजों को विशेषज्ञ जांच और परामर्श के लिए दूर जाने की जरूरत हो सकती है कम चंद्रिका कुशवाहा / शशांक दुबे सूरजपुर...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ : यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री हलाकान, उत्कल एक्सप्रेस 12 घंटे तक देरी से पहुंची

हावड़ा-पोरबंदर एक्सप्रेस 6 घंटे लेट, स्टेशन पर घंटों इंतजार करते रहे यात्री; सही जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी रायगढ़। रेलवे परिचालन में अनियमितता के...