spot_img
spot_img

* दो बाइक, तीन मोबाइल और 4 किलो से ज्यादा गांजा जब्त, तीन आरोपी सलाखों के पीछे।

spot_img
spot_img
spot_img

# ₹2 लाख के गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, मुलमुला पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

**4.258 किलो गांजा, दो मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल जब्त; NDPS एक्ट के तहत तीनों आरोपी भेजे गए न्यायिक रिमांड पर**

**जांजगीर-चांपा।** जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ जांजगीर-चांपा पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। थाना मुलमुला पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 2 लाख रुपये कीमत का 4.258 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

पुलिस अधीक्षक **विजय कुमार पाण्डेय (IPS)** के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक **डॉ. यूलैंडन यार्क** के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

**मुखबिर की सूचना पर बिछाया जाल**

पुलिस के अनुसार, थाना प्रभारी मुलमुला को मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र में कुछ व्यक्ति अवैध रूप से गांजे की तस्करी एवं बिक्री कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गठित कर बोरसी से कोसा जाने वाले मार्ग पर पुल के पास घेराबंदी की गई। इस दौरान तीनों संदिग्धों को पकड़कर तलाशी ली गई, जिसमें उनके कब्जे से 4.258 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

**गिरफ्तार आरोपी**

1. गणेश अग्रवाल (45 वर्ष), निवासी बोरसी, थाना मुलमुला।
2. रामसागर कौशिक (53 वर्ष), निवासी व्यासनगर, थाना पामगढ़।
3. एस. कुमार दिवाकर (32 वर्ष), निवासी व्यासनगर, थाना पामगढ़।

**ये सामान हुआ जब्त**

– 4.258 किलोग्राम गांजा, कीमत लगभग 2 लाख रुपये।
– दो मोटरसाइकिल।
– तीन मोबाइल फोन।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

**कार्रवाई में इनकी रही सराहनीय भूमिका**

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शिवानंद सिंह, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक रितेष परमार, सहायक उपनिरीक्षक नजीर हुसैन, प्रधान आरक्षक रुद्रनारायण कश्यप, अनिल अजगल्ले तथा आरक्षक मनोज रत्नेश, राजेश कश्यप, सनोहर जगत एवं मणीशंकर कश्यप की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

* नशे के सौदागरों पर मुलमुला पुलिस का शिकंजा, 2 लाख का गांजा बरामद।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
spot_img
spot_img

Recent Posts

# नाबालिग का गर्भपात कराने और भ्रूण को अरपा नदी में फेंकने के आरोप में महिला डॉक्टर गिरफ्तार

**पीड़िता के नाबालिग होने की जानकारी के बावजूद कराया गर्भपात, साक्ष्य मिटाने और पुलिस को सूचना नहीं देने का भी आरोप** **बिलासपुर।** नाबालिग बालिका से...

CHHATTISGARH NEWS

# नाबालिग का गर्भपात कराने और भ्रूण को अरपा नदी में फेंकने के आरोप में महिला डॉक्टर गिरफ्तार

**पीड़िता के नाबालिग होने की जानकारी के बावजूद कराया गर्भपात, साक्ष्य मिटाने और पुलिस को सूचना नहीं देने का भी आरोप** **बिलासपुर।** नाबालिग बालिका से...

RAIGARH NEWS

मामूली विवाद में पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से हमला, हत्या के प्रयास के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

जूटमिल पुलिस की कार्रवाई, घटना में प्रयुक्त तलवार और आरोपियों के कपड़े बरामद; एक आरोपी अब भी फरार गाली-गलौज का विरोध करने पर किया हमला रायगढ़,...