spot_img
spot_img

सीएम हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत के बाद चिटकाकानी में बहाल हुई पेयजल सुविधा

spot_img
spot_img
spot_img

सोलर ड्यूल पंप की तकनीकी खराबी दूर, ग्रामीणों और राहगीरों को मिली राहत

शिकायत मिलते ही हरकत में आया विभाग

रायगढ़ जिले के खरसिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम चिटकाकानी में सीएम हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत के बाद खराब पड़े सोलर ड्यूल पंप को दुरुस्त कर पेयजल व्यवस्था बहाल कर दी गई है। पंप दोबारा चालू होने से ग्रामीणों के साथ-साथ राहगीरों को भी नियमित रूप से पेयजल उपलब्ध हो रहा है।

तकनीकी खराबी के कारण बंद था पंप

ग्राम निवासी पीताम्बर प्रधान ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत गांव में पेयजल व्यवस्था के लिए सोलर ड्यूल पंप स्थापित किया गया था। तकनीकी खराबी आने के कारण पंप बंद हो गया था, जिससे ग्रामीणों को पेयजल के लिए परेशानी उठानी पड़ रही थी। समस्या के निराकरण के लिए उन्होंने सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076 पर शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलने पर क्रेडा के जिला कार्यालय और जोनल कार्यालय रायगढ़ ने तत्काल पहल करते हुए संबंधित स्थापना एजेंसी से समन्वय किया। इसके बाद तकनीकी अमले ने गांव पहुंचकर पंप की खराबी दूर की और उसे दोबारा चालू कर दिया। वर्तमान में पंप पूरी तरह कार्यशील है और इससे ग्रामीणों तथा राहगीरों को पेयजल मिल रहा है।

त्वरित निराकरण पर ग्रामीणों ने जताया आभार

पेयजल सुविधा बहाल होने पर ग्रामवासियों ने राहत जताई। शिकायतकर्ता पीताम्बर प्रधान सहित ग्रामीणों ने समस्या का त्वरित निराकरण करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

24 घंटे सक्रिय रहती है सीएम हेल्पलाइन 1076

सीएम हेल्पलाइन 1076 प्रणाली सप्ताह के सातों दिन और 24 घंटे संचालित रहती है। इसके माध्यम से आम नागरिक अपनी समस्याओं और शिकायतों को दर्ज करा सकते हैं। प्रत्येक शिकायत को एक यूनिक आईडी दी जाती है, जिसके जरिए आवेदक अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन देख सकते हैं।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

अंडर-14 क्रिकेट में उम्र फर्जीवाड़ा, शैवल और प्रखर की बदली जन्मतिथि

बिलासपुर। शहर की जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिताओं में उम्र छिपाकर अधिक उम्र के खिलाड़ियों को मैदान में उतारने का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। स्कूल...

CHHATTISGARH NEWS

अंडर-14 क्रिकेट में उम्र फर्जीवाड़ा, शैवल और प्रखर की बदली जन्मतिथि

बिलासपुर। शहर की जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिताओं में उम्र छिपाकर अधिक उम्र के खिलाड़ियों को मैदान में उतारने का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। स्कूल...

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन आघात: गेजामुड़ा में लगातार दूसरे दिन कोतरारोड़ पुलिस की शराब रेड, दो आरोपी गिरफ्तार

दोनों आरोपियों से 12.250 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत की कार्रवाई। रायगढ़, 19 नवंबर 2026। जिले में अवैध शराब...