रायगढ़ और घरघोड़ा केंद्रों में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए सुबह 11 बजे से शुरू होगी चयन प्रक्रिया
रायगढ़, 18 नवंबर 2026। सखी वन स्टॉप सेंटर रायगढ़ एवं घरघोड़ा में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 19 नवंबर को साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। इसके लिए कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, रायगढ़ में सुबह 11 बजे से चयन प्रक्रिया शुरू होगी।
इन पदों के लिए होगा चयन
महिला एवं बाल विकास विभाग के अनुसार, केंद्र प्रशासक, साइको-सोशल काउंसलर, केस वर्कर, कार्यालय सहायक, बहुउद्देशीय कर्मचारी और रसोइया के पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए पात्र एवं अपात्र आवेदकों की सूची जारी की गई है। साक्षात्कार के बाद चयन प्रक्रिया पूरी कर मेरिट सूची जारी की जाएगी।
27 अक्टूबर को आमंत्रित किए गए थे आवेदन
उल्लेखनीय है कि कार्यालय कलेक्टर (महिला एवं बाल विकास), जिला रायगढ़ द्वारा 27 अक्टूबर को सखी वन स्टॉप सेंटर रायगढ़ एवं घरघोड़ा में विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे।
17 नवंबर को भी आयोजित हुआ था वॉक-इन-इंटरव्यू
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 17 नवंबर को पैरालीगल कार्मिक, वकील, सुरक्षा गार्ड और नाइट गार्ड के पदों के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित किया गया था। इन पदों के लिए पात्र एवं अपात्र आवेदकों की सूची जारी करने और दावा-आपत्ति प्राप्त करने के बाद साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी की गई।











