spot_img
spot_img

जशपुर में डीआईजी डॉ. लाल उमेद सिंह ने ली अपराध समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश

spot_img
spot_img
spot_img

अवैध मादक पदार्थ और पशु तस्करी पर सख्ती, फरार स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी पर जोर; उत्कृष्ट विवेचकों और घायलों की मदद करने वाले दो पुलिस मितानों को किया सम्मानित

जशपुर। डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने 18 नवंबर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना-चौकी प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक ली। बैठक में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित प्रकरणों के निराकरण और विभिन्न पुलिस अभियानों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

लंबित मामलों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश

बैठक में डॉ. लाल उमेद सिंह ने लंबित अपराध, मर्ग एवं शिकायतों का गंभीरता से अवलोकन कर उनका समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकरण में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए और सभी मामलों में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

अवैध मादक पदार्थ और पशु तस्करी पर रहेगी विशेष निगरानी

जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और पशु तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की मुखबिरी व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया गया। उन्होंने थाना एवं चौकी प्रभारियों को आपसी समन्वय बढ़ाने, सूचनाओं का आदान-प्रदान करने और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलते ही संयुक्त रूप से कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

डायल 112 और ऑपरेशन ईगल की समीक्षा

बैठक में डायल 112 की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए आपातकालीन सूचनाओं पर तत्काल प्रतिक्रिया देने और घटनास्थल पर शीघ्र पहुंचकर पीड़ितों को सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। वहीं, ऑपरेशन ईगल के तहत फरार स्थाई वारंटियों की पतासाजी कर अधिक से अधिक गिरफ्तारियां सुनिश्चित करने और उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने को कहा गया।

विवेचना में आधुनिक तकनीक के उपयोग पर जोर

अपराधों की विवेचना में आधुनिक तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग करने के निर्देश देते हुए एसएसपी ने कहा कि तकनीकी साक्ष्य वर्तमान समय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए सभी विवेचक तकनीकी रूप से दक्ष और अपडेट रहें, ताकि मामलों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जा सके।

पीड़ित परिवारों को राहत राशि दिलाने में न हो देरी

प्राकृतिक आपदा, पानी में डूबने, सर्पदंश और अन्य कारणों से होने वाली आकस्मिक मृत्यु के मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक वैधानिक एवं विभागीय प्रक्रिया तत्काल पूरी करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि राहत राशि से संबंधित प्रतिवेदन समय पर भेजे जाएं, ताकि प्रभावित परिवारों को शासन की सहायता जल्द मिल सके।

नागरिकों से संवेदनशील व्यवहार करने की हिदायत

थानों में शिकायत लेकर पहुंचने वाले पीड़ितों और आवेदकों के साथ सरल, सहज एवं संवेदनशील व्यवहार करने के निर्देश दिए गए। उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर शिकायत की प्रकृति के अनुसार प्राथमिकता से वैधानिक कार्रवाई करने और आवश्यकतानुसार अपराध दर्ज करने को कहा गया। सीएम पोर्टल एवं छत्तीसगढ़ पुलिस के ऑनलाइन पोर्टलों से मिलने वाली शिकायतों का भी निर्धारित समय-सीमा में संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चलाएं जागरूकता अभियान

सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए यातायात जागरूकता अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया गया। स्कूल-कॉलेजों और ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर हेलमेट, सीट बेल्ट के उपयोग, नियंत्रित गति से वाहन चलाने और यातायात नियमों के पालन के प्रति लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए।

प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को दिए बेहतर पुलिसिंग के गुर

बैठक में थाना एवं चौकी प्रभारी के रूप में व्यावहारिक प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षु उप निरीक्षकों के कार्यों की भी समीक्षा की गई। एसएसपी ने उन्हें कानून-व्यवस्था, विवेचना और पुलिसिंग की व्यावहारिक बारीकियों को गंभीरता से सीखने तथा जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

उत्कृष्ट विवेचकों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

अपराध समीक्षा बैठक के बाद उत्कृष्ट एवं गुणवत्तापूर्ण विवेचना करने वाले पुलिस अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। गंभीर मामलों में बेहतर विवेचना करने वाले विवेचकों के कार्यों की सराहना करते हुए डॉ. लाल उमेद सिंह ने उनका उत्साहवर्धन किया।

घायलों की मदद करने वाले दो पुलिस मितानों को मिला सम्मान

सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद कर मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देने वाले ग्राम घाघरा निवासी विजय कुमार सिदार (40 वर्ष) और ओस्वीन जेराल तिर्की (32 वर्ष) को हेलमेट एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

दोनों ने 6 नवंबर 2026 की रात करीब 9 बजे घाघरा-छतौरी जंगल में स्कॉर्पियो और पिकअप वाहन के बीच हुई दुर्घटना के दौरान तत्काल घायलों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाने के साथ पुलिस को भी सूचना दी थी। उनके इस सराहनीय कार्य को गुड सेमेरिटन के रूप में सम्मानित किया गया।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

अंडर-14 क्रिकेट में उम्र फर्जीवाड़ा, शैवल और प्रखर की बदली जन्मतिथि

बिलासपुर। शहर की जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिताओं में उम्र छिपाकर अधिक उम्र के खिलाड़ियों को मैदान में उतारने का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। स्कूल...

CHHATTISGARH NEWS

अंडर-14 क्रिकेट में उम्र फर्जीवाड़ा, शैवल और प्रखर की बदली जन्मतिथि

बिलासपुर। शहर की जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिताओं में उम्र छिपाकर अधिक उम्र के खिलाड़ियों को मैदान में उतारने का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। स्कूल...

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन आघात: गेजामुड़ा में लगातार दूसरे दिन कोतरारोड़ पुलिस की शराब रेड, दो आरोपी गिरफ्तार

दोनों आरोपियों से 12.250 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत की कार्रवाई। रायगढ़, 19 नवंबर 2026। जिले में अवैध शराब...